बंगाल / संघ कार्यकर्ता की परिवार समेत हत्या लोकतांत्रिक व्यवस्था पर धब्बा: राज्यपाल; विहिप ने राष्ट्रपति शासन की मांग की

बंगाल / संघ कार्यकर्ता की परिवार समेत हत्या लोकतांत्रिक व्यवस्था पर धब्बा: राज्यपाल; विहिप ने राष्ट्रपति शासन की मांग की



कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की परिवार समेत हत्या को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में राज्य की कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति नजर आती है। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। वहीं, घटना के विरोध में भाजपा और आरएसएस ने प्रदर्शन किया।


राज्यपाल ने कहा कि घटना से बेहद दुखी हूं। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर धब्बा है। एक शिक्षक, उनकी गर्भवती पत्नी और बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई। लेकिन तृणमूल सरकार की ओर से मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मैंने इस मामले में अधिकारियों से हालात को लेकर अपडेट मांगा है। उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।


मंगलवार को तीनों के शव खून से लथपथ घर में मिले थे


संघ कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पॉल (35), उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और छह वर्षीय बेटे अंगन के शव मंगलवार को जियागंज इलाके में स्थित उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। हमलावरों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही है।


'सरकार बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर विचार करे'


विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुर्शिदाबाद में कहा कि केंद्र को सोचना चाहिए कि बंगाल संविधान के अनुसार चलेगा या राज्य में राष्ट्रपति लागू करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चे के साथ किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। यहां स्थिति ऐसी है कि केंद्रीय मंत्री के साथ भी गुंडागर्दी होती है। दूसरी ओर, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीदी आपके राज में ये क्या हो रहा है? राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।


Popular posts
कोरोनावायरस का असर / बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 10 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है
कोरोना का चौतरफा कहर / बाजार में सुरक्षित निवेश भी असुरक्षित हुआ, सोना 11 दिनों में 6,000 रुपए लुढ़का, चांदी, क्रूड और रुपए के भी मोल घटे
कोरोना पर सरकार की तैयारी / 22 से 29 मार्च तक भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की एंट्री बंद, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और 65+ उम्र के बुजुर्गों को घर में ही रहने की हिदायत
तंज / पीयूष गोयल ने खिलौनों के बहाने कारोबारियों की खिंचाई की, कहा- मुश्किल में होते हैं तब उद्योग संगठन याद आते हैं
मुंबई / रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ईडी के ऑफिस में पेश हुए, यस बैंक मामले में पूछताछ हुई